{"_id":"39c452abb1cebd32c744d7c0ca296c9b","slug":"better-not-go-so-i-do-retouch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधर जाओ, नहीं तो मुझे सुधारना आता है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधर जाओ, नहीं तो मुझे सुधारना आता है
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Thu, 03 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने बुधवार दोपहर को विकास भवन में छापा मारा। डीएम ने विकास भवन के अधिकांश कमरों और हर अफसर के कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान कई कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने अधिकारियों को दो-टूक हिदायत दी कि खुद सुधर जाओ, नहीं मुझे सुधारना आता है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण अभिलेखों को अव्यवस्थित तरीके से मेज पर फैलाकर न रखें बल्कि अलमारियों में सुरक्षित रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर को निर्देेश दिए कि उनके कार्यालय के सामने खाली स्थान में कमरे बनवाएं। उन्होंने डीडीओ आरसी तिवारी से विकास भवन परिसर के बीच स्थित लॉन और जिला उद्यान अधिकारी रतन सिंह को विकास भवन से सटे खाली स्थान की सफाई करवाने सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास भवन की दीवारों पर फ्लेक्सी लगाने, कैंटीन में सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। पार्किंग समेत हॉल में गुणवत्तायुक्त निर्माण करवाने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि विकास भवन में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल तय कर निर्धारित स्थल पर ही वाहनों को पार्क कराया जाए। डीएम ने विकास भवन के सभागार के सुदृढ़ीकरण के भी निर्देश दिए। कहा कि सभागार में साउंड सिस्टम, स्क्रीनिंग प्रोजेक्ट की नियमित और एसी की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने आरईएस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास भवन के प्रांगण में टाइल्स लगाने और चहारदीवारी निर्माण में तेजी लाई जाए। डीएम ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को मौखिक चेतावनी दी गई है। गलती दोहराने पर कार्रवाई होगी।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेमलता सिंह, पीडी बालकृष्ण, एडीडीओ आरसी तिवारी, उद्यान अधिकारी रतन सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह, डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर, जिला प्रोविजन अधिकारी कुमारी वर्षा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।