फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bazpur robbery soon will expose: DIG

बाजपुर डकैती का जल्द खुलासा होगा:डीआईजी

Sat, 10 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bazpur robbery soon will expose: DIG
बाजपुर में बदमाशों के भय से गुमसुम बैठी गंगावती - फोटो : अमर उजाला
 कुमायूं के डीआईजी अजय रौतेला ने कहा कि बाजपुर की दो घरों में हुई डकैतियों की प्रारंभिक जांच में कुछ सुराग पुलिस को मिले हैं। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर पुलिस टीमें जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही डकैती का खुलासा होगा।
विज्ञापन



इससे पहले डीआईजी ने गांव नकदपुरी निवासी दान सिंह और सिंहाली निवासी चंदन सिंह के घरों पर जाकर मौका मुआयना किया। डीआईजी ने छात्र गुटों में हुई फायरिंग के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीआईजी रौतेला पुलिस टीम के साथ गांव नगदपुरी निवासी दान सिंह और गांव सिंहाली निवासी चंदन सिंह के घरों पर पहुंचे। डीआईजी ने दोनों परिवारों से मिले। उन्होंने परिजनों ने बदमाशों की भाषा और पहनावे के बारे में पूछा। एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ मिथलेश कुमार सिंह, कोतवाल बीएस धोनी, जेएस अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन



 गांव नगदपुरी और गांव सिंहाली में डकैती की घटना से दो परिवार दहशतजदा है। हालांकि पुलिस ने दोनों गांवों में ग्रामीणों की मदद से गश्त की। चंदन सिंह की डेंगू से ग्रस्त पत्नी गंगावती बहुत ही सदमे में है। बृहस्पतिवार को रातभर नहीं सो सकी। शुक्रवार को दोनों परिवारों के घरों में रिश्तेदारों का तांता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार की रात गांव सिंहाली निवासी चंदन सिंह और गांव निवासी दान सिंह के घर हथियारों लैस बदमाशों ने धावा बोलकर परिजनों को बंधक बनाकर 49 हजार रुपये की नकदी, 50 लीटर मैंथा तेल, सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये थे। पीड़ित दान सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी उसे पूछताछ के नाम परेशान कर रहे हैं।


पुलिस कहती है कि घर में एसी लगाकर कमरों के अंदर ताला लगाकर सोया करो। घर के आंगन में  बाहर नहीं। सीओ मिथलेश कुमार सिंह, कोतवाल बीएस धोनी ने बताया कि पुलिस की एक टीम यूपी क्षेत्र में डेरा डाले हैं। कुछ सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर डकैती का जल्द खुलासा हो जायेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed