फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Banks and ATMs in the eighth day there was also relief to consumers

बैंकों और एटीएम में आठवें दिन भी नहीं मिली उपभोक्ताओं को राहत

Wed, 16 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banks and ATMs in the eighth day there was also relief to consumers
बैंक के बाहर बैंक कर्मियों से उलझते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
बड़े नोटों के बंद होने के आठवें दिन भी बैंक लोगों को राहत नहीं दे सके। एटीएम में कैश निकालने पहुंचे कई ग्राहकों के हाथ भी सिर्फ निराशा ही लगी। कुछ बैंकों ने लोगों के नोट बदली नहीं किए तो कहीं भीड़ अधिक होने से अफरातफरी का माहौल रहा। एसएसपी के निर्देशों के बाद भी कई बैंक उपभोक्ताओं को न ही पानी और न ही धूप से बचने के लिए शामियाने की सुविधा दे पाए।
विज्ञापन



आठ नवंबर की रात से लोग कहीं बैंकों में अपनी पुरानी रकम को बदलने की तो कहीं एटीएम से कैश निकालने की लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन आठवें दिन भी बैंक उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं दे सके। इससे कामकाजी लोगों का काम प्रभावित होने के साथ ही घरेलू कामकाज भी बाधित रहे। शहर में स्थित एचडीएफसी बैंक में दोपहर बाद कैश खत्म होने से उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा। एक्सिस बैंक में बैंक प्रबंधन द्वारा पुराने नोट नहीं लिए जाने पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



बीते दिन एसएसपी द्वारा बैंक प्रबंधकों की बैठक में तय किया गया था कि बैंक प्रबंधन अपने यहां आने वाले उपभोक्ताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें धूप से बचाने के लिए बैंक के बाहर शामियाने की व्यवस्था करेगा। लेकिन कई बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा भी नहीं दे पाए। एटीएम ने भी लोगों को रोज की तरह निराश किया। सिंबल सिनेमा रोड के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम में दोपहर बाद कैश डालने के लिए वाहन पहुंचा लेकिन लाइट नहीं होने के कारण वाहन को वापस जाना पड़ा। इससे लाइन में खड़े लोग निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed