फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   attacked with a sword

टोल टैक्स मांगा तो तलवार से किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
attacked with a sword
टोल प्लाजा पर हंगामा करते युवक। (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : KITCHHA
किच्छा। किच्छा की तरफ जा रहे कार सवार चार युवक टोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़ गए। उन्होंने कर्मचारियों पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे दो टोल कर्मी घायल हो गए हैं। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। टोल कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अमृतसर (पंजाब) निवासी कार सवार चार युवक रुद्रपुर से किच्छा की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे चुकटी देवरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर कर्मचारी ने कार सवारों से टोल मांगा। आरोप है कि चारों युवकों ने खुद को धार्मिक यात्रा में बताते हुए टोल देने से मना कर दिया। टोल कर्मी अजय कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि टोल क्लेक्टर जयकिशोर गौतम ने टोल देने का अनुरोध किया तो युवकों ने टोल बैरियर जबरन खुलवाने के लिए गालीगलौज कर दी और खुद ही गेट खोलने का प्रयास किया। मना करने पर उन्होंने तलवार से हमला किया, जिससे अजय और अरुण के हाथ में चोट आ गई। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवकों को पकड़कर चौकी ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरलाल सिंह, गुरपाल सिंह, मनिंदर सिंह, गुरप्रताप सिंह सभी निवासी तरनतारन जनपद अमृतसर पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इधर, किच्छा कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चारों युवक अमृतसर से नानकमत्ता जा रहे थे। टोल कर्मी की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें धारा 41 के तहत नोटिस तामील करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed