फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ARTO administration is also on duty at the Scissors Fair

Udham Singh Nagar News: एआरटीओ प्रशासन की भी कैंची मेले में लगी ड्यूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
ARTO administration is also on duty at the Scissors Fair
रुद्रपुर। परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन समेत सात कार्मिकों की भी कैंची मेले में ड्यूटी लगा दी गई है। 25 कर्मियों की पहले से ही कैंची मेले में डयूटी लगी है। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी, चार मिनिस्टीरियल कर्मियों और दो जवानों की कैंची मेले में ड्यूटी के आदेश मिले हैं। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि 14 और 15 जून को कैंची मेले में ड्यूटी देनी है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह, पांच परिवहन कर अधिकारी और 19 कर्मियों की कैंची मेले में पहले से ही ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

इस प्रकार सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से 32 अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी कैंची मेले में लगी है। कार्यालय मेें केवल नौ कर्मचारी बचे हैं। कैंची मेले में ड्यूटी लगने का असर एआरटीओ कार्यालय के कामकाज पर पड़ा है। कई पटलों पर काम नहीं हो पा रहा है। फील्ड में वाहनों की चेकिंग के काम में भी व्यवधान आया है। 14 को महीने का द्वितीय शनिवार होने और 15 को रविवार होने के कारण एआरटीओ कार्यालय के कामकाज पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed