{"_id":"6504b8088295e293260067c6","slug":"arrested-for-firing-in-rampura-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-3769-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवक पर फायरिंग के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवक पर फायरिंग के आरोप में चार गिरफ्तार
Sat, 16 Sep 2023 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुलिस ने रंपुरा में एक युवक पर हुई फायरिंग के मामले में चार लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने तहरीर सौंपकर बताया था उसके भाई किशनपाल के साथ नौ सितंबर की रात रंपुरा निवासी शिवम चंद्रा और उसके साथियों विवेक गुप्ता, अरुण गुप्ता और गगन दिवाकर ने मारपीट की। इसके बाद शिवम ने पिस्टल से किशनपाल पर दो बार फायर भी झोंका।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने शिवम को पिस्टल, एक कारतूस के साथ पकड़ा। उसके साथियों विवेक, अरुण और गगन को भी टाइल्स मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियोें को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घर के आगे कूड़ा फेंकने पर विवाद, केस दर्ज
रुद्रपुर। मोहल्ला जगतपुरा निवासी अनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के पास मोबाइल फोन की दुकान है। आरोप है कि दुकानदार अमन प्रजापति अपने घर और अपनी दुकान का कूडा उनके घर के आगे फेंकता है। इसका विरोध करने पर वह अभद्रता करता है। इसी कारण 14 सितंबर को उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नशे में सीपीयू कर्मियों से भिड़ा युवक, हंगामा
रुद्रपुर। डीडी चौक पर शुक्रवार रात शराब के ठेके के पास स्कूटी हटाने के लिए कहने पर नशे में धुत एक युवक सीपीयू कर्मियों से भिड़ गया। गाली गलौज करने पर सीपीयू उसे बाजार पुलिस चौकी ले गई। वहां भी वह पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करता रहा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने उससे सख्ती के साथ पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसके पिता आर्मी में हैं। देर रात उसके परिजन भी पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजनों के माफी मांगकर उसे छोड़ने की प्रार्थना की लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस की हिरासत में ही था।