{"_id":"5fa04bfb8ebc3e9bfb488449","slug":"army-person-drowned-in-pond-rudrapur-news-hld402749676","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर घर आए सैनिक की जलाशय में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर घर आए सैनिक की जलाशय में डूबने से मौत
विज्ञापन
दिनेशपुर के मृतक पुष्पेंद्र सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। छुट्टी पर घर आए सैनिक की हरिपुरा जलाशय में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है सैनिक रविवार रात को खाना खाने के बाद जलाशय की तरफ घूमने गया था और वहां पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय युवकों के सहयोग से सैनिक के शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
ग्राम कुल्हा चक्कीमोड़ मजरा आनंद सिंह निवासी पुष्पेंद्र सिंह नयाल (25) पुत्र गोविंद सिंह वर्ष 2015 में कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 13 राष्ट्रीय राइफल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। पुष्पेंद्र बीते चार अक्तूबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात को खाना खाने के बाद वह घर के पास हरिपुरा जलाशय की तरफ टहलने चले गए। काफी देर तक जब पुष्पेंद्र घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। कई घंटों तक जब उनका कोई अता पता नहीं चला तो परिजनों ने हरिपुरा बैराज के चौकीदार से जानकारी ली थी। तब पता चला कि पुष्पेंद्र को जलाशय के किनारे टहलता हुआ देखा गया।
अनहोनी की आशंका के मद्देनजर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर दिनेशपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार और गूलरभोज चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी मय टीम के मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवकों के सहयोग से तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले रेस्क्यू के बाद तड़के तीन बजे के पुष्पेंद्र का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण पैर फिसलने से पुष्पेंद्र जलाशय में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पुष्पेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उसकी मां हंसी देवी, बहन मीना और छोटे भाई लाल सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार शाम को को रानीबाग के चित्रशिला घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।