फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arms license will be canceled if not uploaded to the portal

शस्त्र लाइसेंस पोर्टल में अपलोड न हुआ तो होगा निरस्त

Thu, 03 Sep 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 03 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

यूं तो ऊधम सिंह नगर में अधिकांश लोग हथियार रखने के शौकीन हैं, लेकिन ऑनलाइन कार्यवाही के प्रति अभी कई शस्त्रधारक गंभीर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि 15 सितंबर तक शस्त्रधारकों के लाइसेंस पोर्टल में अपलोड नहीं हुए तो नियत समय के बाद उसका लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम डा. पांडेय ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि लाइसेंस अपलोड किए जाने के कार्य का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि थानेवार लाउडस्पीकर के माध्यम से इस कार्य का प्रचार-प्रसार कराएं।

डीएम ने बताया कि एनडीएएल पोर्टल में जिले के दर्ज लाइसेंस धारकों के अनुज्ञप्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए समय सारणी दर्ज कर दी गई है।

 इसके अंतर्गत थाना जसपुर, कुंडा, काशीपुर और थाना आईटीआई क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस को ऑनलाइन किए जाने का कार्य तीन और चार सितंबर को सुबहज नौ बजे से कलक्ट्रेट कक्ष संख्या 20 में किया जाएगा।

इसी प्रकार थाना बाजपुर, केलाखेडा, गदरपुर, दिनेशपुर का सात और आठ सितंबर को, थाना रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप,  पंतनगर, किच्छा का नौ और 10 सितंबर को, थाना सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा और शक्तिफार्म के शस्त्र लाइसेंस ऑनलाइन किए जाने का कार्य 11 सितंबर को कलक्ट्रेट में कक्ष संख्या 20 में सुबह 09 बजे से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed