फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Another accused of firing on forest workers arrested in rudrapur

Rudrapur News: वनकर्मियों पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार, एक अभियुक्त पहले भेजा जा चुका है जेल; आठ फरार

Fri, 13 Sep 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Sep 2024 12:24 PM IST
सार

गदरपुर के पीपलपड़ाव रेंज में वनकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन
Another accused of firing on forest workers arrested in rudrapur
वनकर्मियों पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गदरपुर के पीपलपड़ाव रेंज में वनकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। मामले में अब भी फरार चल रहे आठ आरोपियों की धड़पकड़ में पुलिस जुटी हुई है।

बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि छह सितंबर को पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में लकड़ी काटने घुसे तस्करों की ओर से फायरिंग की गई। इसमें रेंजर सहित चार वनकर्मी घायल हो गए थे। घटना में संगत सिंह उर्फ संगी सहित पांच नामजद और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित चार टीमें लगाई गई थीं। आठ सितंबर को पुलिस टीम ने एक अभियुक्त गुरमीत सिंह उर्फ गेजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार देर रात गदरपुर में ग्राम मसीत स्थित हरीपुरा तिराहे से नामजद अभियुक्त सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी निवासी ग्राम मड़ैया हट्टू केलाखेड़ा को टीम ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये  पढ़ें- Pithoragarh Rain: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप होने से यात्री परेशान

उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सर्वजीत ने बताया कि उसने अपने साथियों संगत, गुरमीत और जसविंदर के साथ वनकर्मियों पर फायरिंग की थी। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पेशेवर अपराधी है सर्वजीत
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सर्वजीत पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ केलाखेड़ा थाने में पहले से ही चार केस दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, बलवा, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के मामले शामिल हैं। बताया कि फायरिंग की घटना में लिप्त सभी अभियुक्तों को संगठित अपराध में निरुद्ध किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed