{"_id":"66e3de66180fb199ae05abce","slug":"uttarakhand-weather-heavy-rain-continues-in-pithoragarh-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Rain: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Rain: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप होने से यात्री परेशान
Fri, 13 Sep 2024 12:10 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:10 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिथौरागढ़ घाट ऑल वेदर सड़क के बंद होने से सैकड़ों की संख्या में मटेला बैंड के पास वाहन फंसे हुए हैं। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण सड़क खोलने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी है। पिथौरागढ़ घाट ऑल वेदर सड़क के बंद होने से सैकड़ों की संख्या में मटेला बैंड के पास वाहन फंसे हुए हैं। दूध, समाचार पत्र सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के वाहन भी नहीं पहुंच पाए। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण सड़क खोलने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Ramnagar News: भारी बारिश के बाद विकराल रूप दिखा रही कोसी, श्रद्धालुओं के लिए गर्जिया मंदिर बंद
विज्ञापन
इसके अलावा जिले की 20 से अधिक सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन