फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Abhishek, Ayush, and Vishnu ran the fastest at the Khel Mahakumbh.

Udham Singh Nagar News: खेल महाकुंभ में अभिषेक, आयुष, विष्णु दौड़े सबसे तेज

Sun, 20 Sep 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Abhishek, Ayush, and Vishnu ran the fastest at the Khel Mahakumbh.
सितारगंज। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज स्कॉलर वैली स्कूल में हुआ। अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ सीआर आर्या, स्कूल के प्रबंधक परविंदर सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक सागर, 200 मीटर में आयुष सकलानी और 800 मीटर दौड़ में विष्णु सिंह ने बाजी मारी। लंबी कूद में अभिषेक, गोला फेंक में त्रिलोक सिंह चिल्वाल , मुर्गा झपट में लक्ष्य बिष्ट अव्वल रहे। अंडर-14 ऊंची कूद में रुद्र अग्निहोत्री, लंबी कूद में गौरव मेवारी विजेता रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश गौड़ और ब्लॉक खेल समन्वयक रेहान सिद्दीकी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed