फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anganwadi came to the streets against the government Carykrtrian

प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां

Sun, 25 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi came to the streets against the government Carykrtrian
रुद्रपुर नैनीताल रोड पर सरकार के खिलाफ रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का गुस्सा प्रदेश सरकार के खिलाफ उबल पड़ा। मांगें पूरी नहीं होने से खफा सैकड़ों कार्यकर्त्रियों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्त्रियों ने डीएम चंद्रेश यादव के माध्यम से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सीएम हरीश रावत को ज्ञापन भेजा। 
संगठन की जिला उपाध्यक्ष अंजुम जायरा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अधिक कार्य करने के बावजूद सरकार की अनदेखी का दंश झेल रही हैं। अंजुम के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी तीन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें राज्य कर्मचारी घोषित करने, मिनी केंद्रों को उच्चीकृत करने और सुपरवाइजर पदों पर सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को पदोन्नत करने की मांग की जा रही है। कलक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्त्रियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्रियों के पहुंचने पर पुलिस भी मुस्तैद हो गई। धरने में संगठन की उपाध्यक्ष आशा राजपूत, महामंत्री राजकुमारी, बबिता मंडल, हंसा लोनी, शमा परवीन, हुमैरा खातून, मीरा कुमारी, मलिका, कुसुम यादव मौजूद थीं।
विज्ञापन

कार्यकर्त्रियों ने किया धारा 144 का पालन

रुद्रपुर। सैकड़ों की संख्या में कलक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने धारा 144 का पालन करते हुए सरकार के खिलाफ मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्त्रियां कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर पंक्ति बनाकर शांतिपूर्वक बैठ गईं। इस पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलियो दिवस का भी किया कार्यबहिष्कार

रुद्रपुर। रविवार को जिले में नौनिहालों को पिलाई जाने वाली पोलियो ड्रॉप्स का भी कार्यकर्त्रियों ने पूर्ण रूप से बहिष्कार किया है। संगठन की उपाध्यक्ष अंजुम जायरा के अनुसार जिले में कोई भी आंगनबाड़ी पोलियो दिवस की दवा बच्चों को नहीं पिलाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed