फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ambedkar Jayanti julus in us nagar

बाबा ने संघर्ष और संगठित रहना सिखाया : यशपाल

Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti julus in us nagar
रुद्रपुर में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी।
रुद्रपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बृहस्पतिवार को आदर्श कॉलोनी स्थित नई घास मंडी में आयोजन की शुरूआत मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्षों से भरा था। बाबा ने शिक्षित बनाने के साथ ही संघर्ष और संगठित रहना सिखाया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कि जो व्यक्ति बाबा साहब का सम्मान नहीं करता उसे हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है। इसके बाद विभिन्न झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आंबेडकर पार्क में पहुंची, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। शोभायात्रा में आयोजक डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा मंच के साथ ही राष्ट्रीय योगी सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भीम आर्मी, वंदे मातरम ग्रुप ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन दीपक सागर और पार्षद रंजीत सागर और मंच संचालक शैलेंद्र कोली ने किया। वहां पर पूर्व सांसद बलराज पासी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, महंत रमेश वशिष्ट, अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ, हिम्मत राम कोली, अमन वैद्य आदि थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी।

रुद्रपुर में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed