फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Amaun Wins By 2-0

अमाऊं ने तिगरी को 2-0 से हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Amaun Wins By 2-0
खटीमा के लोहियाहेड में आयोजित शहीद मनोज सिंह रुमाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता शुभारंभ करते भाजप? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। शहीद मनोज सिंह रुमाल की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अमाऊं ने तिगरी को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम लोहियाहेड पावर हाउस के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा ने संयुक्त रूप से शहीद मनोज सिंह रुमाल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन मैच अमाऊं एवं तिगरी के बीच खेला गया। अमाऊं के खिलाड़ी बाबा ने पहले हाफ में एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। तिगरी के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन अमाऊं के खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिए। दूसरे हाफ में अमाऊं के मनी चंद ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी तिगरी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। अमाऊं ने उद्घाटन मुकाबला 2-0 से जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रैफरी महेश ठाकुर और लाइनमेन नवीन महर, प्रकाश सामंत रहे। वहां हरीश सिंह रुमाल, महेश ज्याला, रवींद्र रुमाल, देवेंद्र सामंत, व्दीपक मेहरा, दीवान धामी, अमन खान, मोहित भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed