{"_id":"59c94a634f1c1ba1538b4608","slug":"amaran-fasting-begins-due-to-problems-of-slums","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिन बस्तियों की समस्याओं को लेकर आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन बस्तियों की समस्याओं को लेकर आमरण अनशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर की कृष्णा कालोनी में आमरण अनशन पर बैठे भाजपाई और समर्थन में धरना देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के वार्ड एक, दो और तीन की मलिन बस्तियों में व्याप्त समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं के साथ बस्तियों के लोग मुखर हो गए हैं। मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग उठाते हुए तीन कार्यकर्ताओं ने कृष्णा कॉलोनी में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने धरना दिया।
सोमवार को भाजपा नगर कार्यकारिणी सदस्य भीम सेन शर्मा, महिला मोर्चा की जिला मंत्री नीलम आर्या, नगर मंत्री माया श्रीवास्तव ने कृष्णा कॉलोनी में आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनके साथ तमाम लोग धरने पर बैठे। वक्ताओं ने कृष्णा कॉलोनी, राजा कॉलोनी, शास्त्री नगर, अरविंद नगर, नारायण कॉलोनी, आजादनगर, सुभाष नगर, गोविंद नगर आदि बस्तियों में गृहकर निर्धारित करने, कच्ची सड़कों और नालियों को पक्का बनाए जाने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन दिलाए जाने की मांग की। लोगों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। यहां न सड़क है और न ही बिजली, पानी के पुख्ता इंतजाम हैं। वहां जिला मंत्री राधेश शर्मा, दोधराज सिंह, विजय पाल, मीनू राय, सोम शर्मा, शीला देवी, सुषमा देवी, छोटे लाल, मोहन लाल, पप्पू रस्तोगी, राजीव कश्यप, हरी राम, गोविंद राम, मुंशी राम, ज्योति, शांति देवी, निर्मला देवी आदि थे। ब्यूरो
तो अपनी पार्टी के मेयर के खिलाफ भाजपाई
रुद्रपुर। भाजपाइयों ने जिन मलिन बस्तियों की उपेक्षा का आरोप लगाकर आमरण अनशन शुरू किया है, वह क्षेत्र नगर निगम में आता है। नगर निगम में भाजपा की मेयर सोनी कोली काबिज है। ऐसे में भाजपाइयों का आंदोलन में शामिल होना कहीं न कहीं मेयर के लिए खतरे की घंटी है। नगर निगम के चुनाव भी कुछ महीने बाद होने हैं और दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। ऐसे में आंदोलन भी अपनी पार्टी की मेयर के खिलाफ होता दिख रहा है। इधर मेयर सोनी कोली ने बताया कि जिन बस्तियों की बात हो रही है, वे कुछ साल पहले ही बसी हैं। वहां विकास कार्य कराने की कोशिश की जा रही है।