फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Amar Ujala Abhiyan For Covid Vaccination in Us Nagar

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: ऊधमसिंह नगर में पांच से 12 साल तक 1.90 लाख बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
सार

जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 12 से 14 वर्ष के 70 हजार 974 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनमें 28 हजार 90 बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15 से 17 वर्ष के एक लाख 13 हजार 712 बच्चों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan For Covid Vaccination in Us Nagar
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने को टीकाकरण के लिए पांच से 12 वर्ष उम्र के एक लाख 90 हजार 546 बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है। हालांकि अभी जिले में स्वास्थ्य विभाग को कोई गाइडलाइन न मिलने के कारण टीकाकरण शुरू नहीं हो सका है जबकि 12 से 14 वर्ष उम्र के बच्चों का टीकाकरण 39 प्रतिशत और 15 से 17 वर्ष उम्र के बच्चों का टीकाकरण 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 12 से 14 वर्ष के 70 हजार 974 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनमें 28 हजार 90 बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15 से 17 वर्ष के एक लाख 13 हजार 712 बच्चों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया है। इनमें से 79 हजार 931 बच्चे को वैक्सीन लग चुकी है। हालांकि ऊधमसिंह नगर में बच्चों की टीकाकरण की गति धीमी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के चलते टीकाकरण धीमा हुआ था जो अब तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि जिले में 12 से 14 वर्ष 15 से 17 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की गति को तेज किया जा रहा है। शीघ्र ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब जिले में पांच से 12 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही है। जैसे टीकाकरण के लिखित निर्देश प्राप्त होंगे टीकाकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed