{"_id":"5b980e6d867a557ea52f264e","slug":"alleged-rapist-exonerated-lack-of-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्ष्यों के अभाव में दुराचार का आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्ष्यों के अभाव में दुराचार का आरोपी दोषमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय अपर जिला जज ने दुराचार और मारपीट के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दे दिया।
विज्ञापन
आठ फरवरी 2016 को एक नवविवाहिता ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका विवाह नौ अप्रैल 2015 को मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा निवासी एक युवक से हुआ था।
दो मई 2015 को वह पति के साथ ससुराल जा रही थी। पति रेल का टिकट लेने गया था। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मोहल्ला महेशपुरा निवासी जावेद उसे बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे ग्राम कचनाल गाजी में एक किराए के मकान में रखा। यहां आरोपी उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा। शादी की बात करने पर वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
14 सितंबर 2016 को जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर आठ फरवरी 2016 को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना अधिकारी बीएस बिष्ट ने 15 मार्च 2016 को न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत की। इस वाद का परीक्षण द्वितीय अपर जिला जज ओमकुमार की अदालत में हुआ।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। सभी ने अभियोजन के कथानक का समर्थन किया। एडीजे ने आरोपी जावेद को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।