{"_id":"a93a0cc8e49f6e57ac404ea333988756","slug":"all-charges-including-financial-irregularities-suspended-headmistress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अनियमितता समेत तमाम आरोपों पर प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय अनियमितता समेत तमाम आरोपों पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय अनियमितताएं समेत विभिन्न शिकायतें सही पाए जाने पर जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही विस्तृत जांच उप शिक्षाधिकारी काशीपुर को सौंप दी है।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया की प्रधानाध्यापिका सीमा शर्मा पूर्व में नंदपुर नरका टोपा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजपुर में तैनात थी। बताया जाता है कि बाजपुर में तैनाती के दौरान वहां के ग्रामीणों ने सीमा शर्मा के खिलाफ वित्तीय अनियमितताएं, विद्यालय के बच्चों से मारपीट, दायित्वों का निर्वहन नही करने और अनुशासनहीनता समेत तमाम शिकायतें शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद इस मामले में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल ने भी स्कूल पहुंचकर जांच की थी। बीईओ काशीपुर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में कुछ शिकायतें सही मिलने पर सीमा शर्मा को जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायतों की विस्तृत जांच उप शिक्षाधिकारी वंदना रौतेला को सौंपी गई है। उप शिक्षाधिकारी रौतेला ने बताया कि उनके द्वारा विद्यालय का चार्ज शीघ्र ही स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक को सौंपने के आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। रौतेला ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के निलंबन के बाद उनके ऊपर लगाए गए आरोपों पर उनके द्वारा विस्तृत जांच शीघ्र शुरू की जाएगी।