फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture progrmme.

मेंथा की खेती में रुझान पैदा कर किसानों की आय बढ़ा रहा सीमैप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Agriculture progrmme.
पंतनगर में मेंथा की जड़ें खरीदकर ले जाते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में मंगलवार को आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों ने मेंथा की विभिन्न प्रजातियों के लगभग छह क्विंटल बीज (जडे़ं) व जिरेनियम की तीन हजार कटिंग की खरीद की। साथ ही पामारोजा, वैटीवर, खस और लेमन ग्रास आदि के बीजों सहित विभिन्न औषधीय और सगंध पौधों की भी खरीद की।
विज्ञापन

सीमैप मेंथा की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ाकर उनकी आय बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दे रहा है। गोष्ठी में सीमैप के वैज्ञानिकों ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधनों और औषधियों की बढ़ती वैश्विक मांग के चलते यदि किसान पारंपरिक फसलों के इतर औषधीय व सगंध पौधों (आैंस) की खेती करें, तो उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

सीमैप लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. वीआर सिंह ने कहा कि औस पौधों की खेती मैदानी, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रत्येक भौगोलिक परिस्थिति में की जा सकती है। मैंथा की खेती से किसान एक एकड़ में 60 हजार, जबकि जिरेनियम की खेती से एक लाख रूपये तक की आय प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पामारोजा की खेती से किसान एक हैक्टेयर में दो लाख रुपये तक आय प्राप्त कर सकते हैं। सीमैप पंतनगर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. आरसी पडलिया ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। समन्वयक डॉ. सौदान सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। गोष्ठी में कृषकों को खेती में आ रही समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. संजय कुमार, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. आरके उपाध्याय, डॉ. दीपेंद्र कुमार, डॉ. वैंकटेश केटी आदि ने औंस खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। कोरोना गाइडलाइन की वजह से गोष्ठी में प्रदेश सहित यूपी, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के करीब डेढ़ सौ किसानों ने शिरकत की।

पंतनगर में किसान गोष्ठी में मौजूद किसान।

पंतनगर में किसान गोष्ठी में मौजूद किसान।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर में किसान गोष्ठी में मंचासीन वैज्ञानिक।

पंतनगर में किसान गोष्ठी में मंचासीन वैज्ञानिक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed