फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Afzal, who pretended to be Rahul and lured a girl into love, arrested

Crime: राहुल बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला अफजल गिरफ्तार, आरोपी के परिजनों पर मारपीट का आरोप

Fri, 03 May 2024 12:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 May 2024 12:26 PM IST
सार

Sitarganj News: नाम बदल कर युवती को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोपी के परिजनों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Afzal, who pretended to be Rahul and lured a girl into love, arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज में नाम बदल कर युवती को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोपी के परिजनों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले एक टाइपिंग सेंटर में टाइपिंग सीखने के दौरान उसकी मुलाकात वार्ड नंबर दो निवासी अफजल पुत्र अबरार से हुई। तब उसने अपना नाम राहुल बताया और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि उस समय वह नाबालिग थी। 27 दिसंबर 2023 को आरोपी के बुलाने पर जब वह उसके घर गई तो उसे पता चला कि उसका नाम राहुल नहीं अफजल है। इस दौरान आरोपी के भाई और माता-पिता ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। युवती के इन्कार करने पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी के माता-पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पाॅस्को की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। बृहस्पतिवार को अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इधर मामला संज्ञान में आने के बाद युवती के साथ कोतवाली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed