{"_id":"668d8b9d247b382b6001ee24","slug":"after-summer-rain-also-put-brakes-on-the-income-of-transport-corporation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-112534-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गर्मी के बाद वर्षा ने भी परिवहन निगम की आय पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गर्मी के बाद वर्षा ने भी परिवहन निगम की आय पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश और बाढ़ से राजस्व पर पड़ा असर, दो दिन में छह-सात लाख का घाटा
रुद्रपुर। जिले में दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से परिवहन निगम की आय प्रभावित हुई है। 48 घंटे तक हुई बारिश के चलते यात्री घरों से कम निकले। ऐसे में परिवहन निगम को छह से सात लाख रुपये के घाटे का अनुमान है।
मई और जून में पड़ी प्रचंड गर्मी के कारण लोग बसों से लंबी यात्रा करने से परहेज करते दिखे। इस कारण परिवहन निगम को लगभग सवा करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था। अभी इस घाटे से निगम उबरा भी नहीं था कि छह से आठ जुलाई तक हुई बारिश ने परिवहन निगम की आय पर फिर ब्रेक लगा दिया। लगातार हो रही बारिश में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, देहरादून की यात्रा करने से बच रहे हैं। स्थानीय रूट पर भी यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम हैं। इसके चलते परिवहन निगम को रुद्रपुर रोडवेज से प्रतिदिन होने वाली लगभग 12 से 13 लाख की जगह 10-11 लाख की ही आय हो पाई। ऐसे में परिवहन निगम को प्रतिदिन लगभग दो से तीन लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ा।
दो दिन की बारिश में 20 से 25 फीसदी आय प्रभावित हुई है। निगम को करीब छह से सात लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। - ब्रह्मानंद, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रुद्रपुर