{"_id":"bf33b18dc939f08afc6de735de17f014","slug":"after-a-flurry-of-controversy-maggie-samples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद मैगी के नमूनों की बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद मैगी के नमूनों की बाढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेस्ले कंपनी के उत्पाद मैगी पर उठे विवाद के बाद इसके नमूनों की जांच की बाढ़ सी आ गई है। मात्र दो सप्ताह के अंदर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 50 सैंपल खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला जांच के लिए पहुंच चुके हैं। इनमें से कुछ नमूनों की रिपोर्ट तीन दिन में आने की संभावना है।
विज्ञापन
नेस्ले कंपनी के उत्पाद मैगी को लेकर इस समय देश भर में विवाद उठा हुआ है। इसके बाद राज्य सरकार ने गुरुवार से ही सिडकुल स्थित फैक्ट्री में उत्पादन व रोक बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने भी शुक्रवार को फैक्ट्री में उत्पादन की जांच कर स्टाक को सील करा दिया। साथ ही कंपनी के अधिकारियों को माल वापस आने पर प्रतिदिन प्रशासन को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों में मैगी के सैंपल फेल होने के बाद यहां राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला में भी बड़ी संख्या में मैगी के नमूने जांच के लिए आ रहे हैं। शनिवार तक प्रयोगशाला में केवल मैगी के 50 नमूने पहुंच चुके हैं। यह संख्या दो सप्ताह से भी कम समय में दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि विवाद उठने से पहले प्रदेश भर से साल भर में औसतन दस सैंपल मैगी के आते थे। खाद्य विश्लेषक राजीव शर्मा ने बताया कि मैगी के नमूनों की जांच चल रही है। इनकी रिपोर्ट दो तीन दिन में आने की संभावना है।
विज्ञापन