फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Admission procee started in MSC

रुद्रपुर कॉलेज में एमएससी के नए विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Admission procee started in MSC
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज प्रवेश फार्म दिखाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार से एमएससी में गणित, वनस्पति और जंतु विज्ञान विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में पिछले करीब पांच साल से एमएससी में तीन नए विषय शुरू करने की मांग उठ रही थी। छात्र लगातार इन विषयों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलेज में पहले दिन इन विषयों में प्रवेश के लिए करीब 30 बच्चों ने आवेदन किए। कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि एमएससी में तीन नए विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज का पोर्टल बंद होने के कारण अभी ऑफलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पोर्टल खोलने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। 19 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ राठौर ने कहा कि एबीवीपी के लंबे संघर्षों के बाद कॉलेज में तीन नए विषय शुरू हो सके हैं। अब छात्र-छात्राओं को इन विषयों से एमएससी करने दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। गणित विषय में 40, वनस्पति व जंतु विज्ञान विषय में 30-30 सीटों में प्रवेश मिलेंगे। वहां पर रचित सिंह, राहुल गुप्ता, चंदन भट्ट, प्राची गुप्ता, रानी, अरिशा, इरम, लता, गायत्री, साहिबा, नूर शिफा, साहिबा रजा आदि छात्र-छात्राएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed