फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident in Sitarganj

धार्मिक स्थल के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accident in Sitarganj
Accident in Sitarganj
सितारगंज। दीपावली मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार 40 लोग घायल हो गए। इनमें 18 को अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम नानकमत्ता से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नगर के बिजली चौराहा पर ट्रक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे चालक ग्राम मिर्जापुर थाना बिल्सी जिला बदायूं निवासी विकेश (26) पुत्र सतीश ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में विकेश की मौत हो गई, जबकि ग्राम तालीम नगर के मनोज पुत्र प्रेमपाल, मालमपुर के राजेंद्र पाल पुत्र नत्थू लाल, अमरजीत पुत्र राजेन्द्र, निशा पत्नी नीरज, रूबी पत्नी किशन, रामकुमारी पत्नी हरीश, माया देवी पत्नी ओमप्रकाश, प्रेमचंद्र पुत्र रामचरन, अजीत कुमार पुत्र अशोक, मंगल सिंह पुत्र कन्हैया लाल, शिवानी पुत्री कन्हैया लाल, अमित कुमार पुत्र सुरेश पाल, बारबारा निवासी नीरज पुत्र उदयवीर, अमित पुत्र चंद्रभान, मिर्जापुर निवासी गुड्डो देवी घायल हो गए। अन्य श्रद्धालुओं को भी चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. रविन्द्र सिंह ने विकेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से तीन को गंभीर स्थिति हालत में अन्यंत्र रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं पलटी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।

एक किमी की दूरी फिर भी आधे घंटे में पहुंची 108
सितारगंज। सड़क सड़क पर हादसे के बाद नगर के समाजसेवी दीपक प्रमुख अग्रवाल ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस को फोन किया तो अस्पताल से दुर्घटनास्थल की दूरी एक किलोमीटर होने के बावजूद करीब आधा घंटा बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक घायल सड़क पर ही इलाज के लिए तड़पते रहे। दीपक ने उच्चाधिकारियों से एंबुलेंस सेवा में सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed