{"_id":"118-90205","slug":"Udham-singh-nagar-90205-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल के जवान का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम राइफल के जवान का निधन
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। असम राइफल के जवान नरेंद्र सिंह रुमाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। नगरा तराई निवासी नरेंद्र 25 असम राइफल जोहारघाट नागालैंड में तैनात थे। उनका आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनका शव नगरा तराई पहुंचा। उपजिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने उन्हें सलामी दी। बनबसा शारदा घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, मेजर अमित शर्मा, लेफ्टीनेंट सर्विस नाद कर्मी, सूबेदार फूल सिंह, हिमांशु बिष्ट, त्रिलोक रुमाल, गौरव सेनानी, संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, शेर सिंह रुमाल आदि थे।
विज्ञापन