फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सावधान! महामहिम प्रणव दा पधार रहे हैं

सावधान! महामहिम प्रणव दा पधार रहे हैं

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के रविवार को आईआईएम के दीक्षांत समारोह में पहुंचने से पहले एयर फोर्स के जेड 5010 हैलीकॉप्टर ने राष्ट्रपति के उतरने वाले हैलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग के साथ हैलीपैड क्रू टीम ने डेरा डाल दिया। टीम लीडर ने हैलीपैड ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लैंडिंग स्थल के पास ही कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

क्रू टीम के लीडर फ्लाइट लेफ्टिनेंट केएस विशाल ने अधिकारियों को हैलीकॉप्टर की रिफिलिंग के लिए ईंधन की व्यवस्था करने, राष्ट्रपति के कार्यक्रम के तैयार मिनट्स देने, फायर एक्सटिंग्यूशरों के साथ ही 10 फोम फायर एक्सटिंग्यूशरों की व्यवस्था करने, क्रू के लिए कमरे का इंतजाम करने, एंबुलेंस हैलीपैड के एक कोने में खड़ा करने, छत पर स्मोक कैंडल तैनात करने, हैलीकॉप्टरों के उतरने के दौरान उड़ने वाली बेतहाशा धूल पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद टीम लीडर फ्लाइट लेफ्टिनेंट केएस विशाल ने हैलीपैड के सामने स्थित एनसीसी रूम को कंट्रोल रूम बनाने के लिए हामी भरी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने हैलीपैड ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को साफ किया कि स्मोक कैंडल केवल पायलट के आदेश पर जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के काफिले में शामिल दो हैलीकॉप्टर एक-एक मिनट के अंतराल में उतरेंगे। इसके बाद वह हैलीकॉप्टर लैंड करेगा जिसमें राष्ट्रपति सवार होंगे। एयर फोर्स की हैलीपैड क्रू टीम में आरके चौधरी, आर कुमार, हनीफ, गणपत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed