{"_id":"118-51874","slug":"Udham-singh-nagar-51874-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणव दा के हाथों से उड़ान भरेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणव दा के हाथों से उड़ान भरेंगे छात्र
Udham singh nagar
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान के निदेशक डा. गौतम सिन्हा ने कहा कि 17 मार्च को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 37 छात्रों को डिग्री अवार्ड करेंगे। इसके अलावा संस्थान के दो टॉपर छात्रों को स्वर्ण और रजत पदक भी देंगे। वहीं हर क्षेत्र में दक्ष एक छात्र को ऑल राउंड परर्फोमेंस मेडल दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्र अपने सुनहरे भविष्य की उड़ान भरेंगे।
मंगलवार को आईआईएम परिसर में प्रेस वार्ता में निदेशक डा. सिन्हा ने कहा कि दीक्षांत समारोह में मानव संसाधन राज्यमंत्री जतिन प्रसाद, गर्वनर डा. अजीज कुरैशी, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, गर्वनिंग बोर्ड के सदस्य ध्रुव साहनी सहित आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा छात्रों के परिजन भी समारोह का हिस्सा रहेंगे। डा. सिन्हा ने बताया कि समारोह के लिए वाहनों की पार्किंग बहला पुल के पार होगी। समारोह स्थल में सुबह 10.45 बजे के बाद किसी भी सूरत में एंट्री नहीं दी जाएगी। केवल राष्ट्रपति की चार गाड़ियों का प्रवेश होगा। समारोह में करीब 300 लोग रहेंगे। डा. सिन्हा ने बताया कि तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियां बनायी गई हैं, जिसके अध्यक्ष प्राध्यापक बहारुल इस्लाम हैं। निदेशक ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जारी तैयारियों में सहयोग के लिए पुलिस और प्रशासन का आभार भी जताया।