{"_id":"33776","slug":"Udham-singh-nagar-33776-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से अपहृत किशोर गूलरभोज में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से अपहृत किशोर गूलरभोज में बरामद
Udham singh nagar
Updated Sun, 17 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलरभोज। छह दिन पहले रामनगर नैनीताल से अपहृत हुए किशोर को गूलरभोज पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।
गूलरभोज पुलिस चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन के नेतृत्व में शनिवार की सायं करीब आठ बजे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक एक किशोर को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने बाइक का पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। बाद में पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रामनगर हल्दुवा ग्राम छोटे राजपुर निवासी पिंटू पुत्र केहर सिंह बताया। पूछताछ में पता चला कि बाइक से फरार होने वाले युवक अपहरणकर्ता थे। उन्होंने पिंटू को 10 जून को रामनगर से अपहरण किया था। इस मामले में 12 जून को रामनगर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक नाबालिग पिंटू ने बताया कि अपहरणकर्ता नैनीताल धारी के हैं। पुलिस ने रामनगर पुलिस से संपर्क साध पिंटू की बरामदगी की सूचना दे दी है।