{"_id":"6a9090a71683513ab60a2efe","slug":"deepak-from-jawahar-nagar-selected-for-the-indian-arm-wrestling-team-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-146271-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जवाहर नगर के दीपक आर्म रेसलिंग की इंडिया टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जवाहर नगर के दीपक आर्म रेसलिंग की इंडिया टीम में चयनित
Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपुरी। जवाहर नगर निवासी दीपक रावत ने अखिल भारतीय प्रो पंजा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर आर्म रेसलिंग की इंडिया टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने बीते 22 अगस्त को दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोल्डन टिकट प्राप्त किया था।
दीपक रावत ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रो पंजा टेस्ट देश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। इस टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही इंडिया टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है। दीपक के चयन से शांतिपुरी क्षेत्र में खुशी की लहर है। दीपक की इस सफलता पर परिजनों एवं रिश्तेदारों समेत ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दुग्ध निदेशक इंदर मेहता, खीमानंद त्रिपाठी, प्रताप सिंह कोरंगा ने उन्हें बधाई दी है। संवाद