फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The face of eight roads in Rudrapur will change.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में आठ सड़कों की बदलेगी सूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The face of eight roads in Rudrapur will change.
रुद्रपुर। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने जिला योजना के अंतर्गत आठ सड़क निर्माण कार्यों के लिए निविदा सूचना जारी कर दी है। इन कार्यों से विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार विधानसभा रुद्रपुर के वार्ड पांच जगतपुरा मुखर्जीनगर में 200 मीटर आंतरिक मार्ग बनेगा। इसके लिए धरोहर राशि 35,000 रुपये निर्धारित की गई है। विधानसभा किच्छा के लालपुर गुरुद्वारे से अकील प्रधान के घर तक 180 मीटर सड़क का निर्माण होगा। गुरुद्वारे से इकबाल की गली तक भी 180 मीटर सड़क बनाई जाएगी। इन दोनों कार्यों के लिए धरोहर राशि 32,000 रुपये रखी गई है। लालपुर वार्ड तीन में गंगाराम के घर तक 150 मीटर सड़क बनेगी जिसकी धरोहर राशि 30,000 रुपये है। खमरिया रोड से कामरान के घर तक 100 मीटर सड़क का निर्माण होगा जिसके लिए 18,000 रुपये तय हैं। लालपुर वार्ड दो में पुराने टिब्बे वाली रोड पर प्रीतम सिंह के घर तक 200 मीटर सड़क बनेगी। गदरपुर के ग्राम कंठगरी में एनएच 74 कंठगरी कब्रिस्तान से लेकर गुरविंदर सिंह के खेत होते हुए सुरेश कुमार के बोरिंग तक टाइल्स मार्ग बनेगा। इस कार्य की धरोहर राशि 37,000 रुपये निर्धारित की गई है। गदरपुर के वार्ड तीन सिनेमा मार्ग पर दीपक बेकरी से लखनऊ मार्ग तक हॉटमिक्स होगा। वार्ड तीन और चार में अशोका रेस्टोरेंट से शहीद स्मारक पार्क सकैनिया मार्ग तक चौड़ीकरण और डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

--
कोट
बरसात के बाद सड़कों के निर्माण कार्य होंगे। लोनिवि की ओर से आठ सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -पंकज उपाध्याय, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed