{"_id":"6a908fb4e0174f9b5e0e8cce","slug":"the-dhela-river-is-in-spate-following-overnight-rain-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-148036-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रात भर हुई बारिश से ढेला नदी उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रात भर हुई बारिश से ढेला नदी उफान पर
Fri, 28 Aug 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बुधवार रात हुई लगातार बारिश के चलते ढेला नदी उफान पर आ गई है। इसे देख प्रशासन ने नदी किनारे रहने लोगों को सतर्क किया। जलस्तर बढ़ने के दौरान ढेला नदी में 7426 क्यूसेक जलप्रवाह दर्ज किया गया। नदियों के उफान पर आते ही तटीय इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी और पानी खेतों की ओर रुख करने लगा। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि खतरे को भांपते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने लोगों को नदियों के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की हिदायत दी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात हुई बारिश की वजह से ढेला नदी में पानी बढ़ गया था, अब नदी का जलस्तर कम हो गया है।
खटीमा में मूसलाधार बारिश, अस्पताल परिसर में जलभराव
30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, 75 मिमी हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में बुधवार मध्यरात्रि मूसलाधार बारिश से उप जिला अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या रही। इसके अलावा सितारगंज मार्ग के किनारे और राजीव नगर चौराहे से लोहियाहेड मार्ग को जाने वाली सड़क पर कीचड़ की समस्या रही। दिनभर में खटीमा क्षेत्र में कुल 75 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
खटीमा में बुधवार मध्यरात्रि लगभग आधा घंटा हुई मूसलाधार बारिश से ऐंठा व खकरा नाले का जलस्तर बढ़ गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी जारी रही। खटीमा उप जिला अस्पताल परिसर में जलभराव के चलते मरीजों व अस्पताल कर्मियों को आवाजाही में काफी असुविधा हुई। मौसम वेधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
-- -
मझोला व झनकट में भी जलभराव की समस्या
मझोला/झनकट। बारिश के चलते मझोला क्षेत्र में कुछ स्थानाें पर जलभराव की समस्या रही। झनकट के देवरी व रतनपुर आदि क्षेत्रों में सड़क के गड्ढों में बरसाती पानी भरने से राहगीरों को असुविधा हुई। संवाद
-- -
फोटो-27 केटीएम 05पी- खटीमा उप जिला अस्पताल को जाने वाले मार्ग में भरा बरसाती पानी। संवाद
-- -
काशीपुर में रिमझिम बारिश, स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
काशीपुर। शहर में बृहस्पतिवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर दोपहर तक जारी रही। दोपहर बाद बारिश बंद हुई और हल्की धूप निकली। सुबह बारिश से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाने के समय बारिश होने से बच्चे छाता और रेनकोट लेकर घरों से निकले। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी और कीचड़ की स्थिति बन गई जिससे बच्चों और अभिभावकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बारिश के बीच सफर करना पड़ा। वहीं, लगातार रिमझिम बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। संवाद