फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   90-day moratorium on the production of Maggi

90 दिनों तक मैगी के उत्पादन पर रोक

Fri, 05 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 05 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिलहाल 90 दिनों तक मैगी नूडल्स पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके तहत इस अवधि में मैगी का न तो उत्पादन किया जा सकेगा और न ही भंडारण, वितरण और बिक्री। जांच में पकड़े जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश मिलते ही जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय ने फैक्ट्री को नोटिस भेजकर तत्काल प्रभाव से उत्पादन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन

जारी आदेश में कहा गया है कि तमाम स्थानों पर मैगी असुरक्षित पाई गई है। फैक्ट्री को मैगी न बनाने के निर्देश के अलावा कारोबारियों को भी मैगी की बिक्री न करने की हिदायत दी गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना ने आदेश मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कारोबारियों से कहा है कि वे मैगी की बिक्री तत्काल रोक लें। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में मैगी की बिक्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर लोगों ने भी मैगी खाना बंद कर दिया है। इसके चलते दुकानों में मैगी की बिक्री ठप हो गई है। कार्रवाई के डर से दुकानदारों ने मैगी के पैकेट दुकानों से हटा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed