फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   8 crore 32 lakh in Rudrapur municipal tender canceled

रुद्रपुर नगर निगम में 8 करोड़ 32 लाख रुपए के टेंडर रद्द

Sat, 24 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 विकास कार्यों को लेकर डाले गए टेंडरों का पार्षदों की ओर से कड़ा विरोध होने पर रुद्रपुर नगर निगम मेयर सोनी कोली ने एमएनए दीप्ति वैश्य की संस्तुति पर सारे टेंडर रद्द कर दिए हैं। वहीं टेंडर रद्द होने की सूचना मिलते ही अब ठेकेदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। ठेकेदारों का कहना है कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है। अब यह टेंडर विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद ही होंगे। तब तक सभी वार्डों में होने वाले विकास कार्य भी ठप रहेंगे। 
विज्ञापन



  रुद्रपुर नगर निगम में हेरफेर के सुर इसके गठन के बाद से ही उठने लगे थे। मेयर सोनी कोली की ताजपोशी के बाद से आए दिन नगर निगम में कुछ न कुछ विवाद होते रहे हैं। अब जबकि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और ऐसे में निगम के हर वार्ड में पार्षदों की ओर से विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसमें कई बार पार्षदों की ओर से आरोप प्रत्यारोप का भी दौर चलता रहा है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए शनिवार को मेयर सोनी कोली ने वार्ड एक से 9 तक और वार्ड 10 से 20 तक में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए तीन चरणों में निविदाएं जो आमंत्रित की गई थीं उन्हें रद्द कर दिया है। उधर इसकी भनक लगते ही शनिवार दोपहर बाद नगर निगम के ठेकेदारों को जब टेंडर रद्द की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। ठेकेदार दोपहर बाद नगर निगम की मेयर सोनी कोली से मिलने गए। उन्होंने टेंडर रद्द का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed