{"_id":"641899f578ba5033ac016ea4","slug":"72-hours-interrogation-of-200-people-still-not-identified-rudrapur-news-c-8-1-88094-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 72 घंटे, 200 लोगों से पूछताछ फिर भी नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 72 घंटे, 200 लोगों से पूछताछ फिर भी नहीं हुई शिनाख्त
Mon, 20 Mar 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मिले महिला के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। ्रपुलिस मामले में 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। महिला के गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रही है।
18 मार्च को किच्छा के इंदरपुर गांव के एक खेत में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटों से शव मोर्चरी में रखा है लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस दावा है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मामले में हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस ने कई सीसीटीवी भी खंगाले और क्षेत्र के कई लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा बहेड़ी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर सहित यूपी के कई थानों में महिला की तस्वीर भेज दी है लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। किच्छा के एसएचओ धीरेंद्र कुमार का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।