फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रुद्रपुर से दिल्ली पहुंचने में लग गए 12 घंटे

रुद्रपुर से दिल्ली पहुंचने में लग गए 12 घंटे

Sun, 05 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर से दिल्ली पहुंचने में लग गए 12 घंटे
रुद्रपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली मार्ग स्थित ब्रजघाट पर गंगा स्नान के चलते टनकपुर और नैनीताल परिक्षेत्र की 60 से अधिक बसें छह से 12 घंटे तक जाम में फंसी रहीं। जाम की वजह से कई बसों को वाया चंदौसी, संभल, बुलंदशहर दिल्ली भेजा गया। जबकि कुछ बसें वाया वाया बिजनौर, मेरठ दिल्ली भेजी गईं। रुद्रपुर से दिल्ली पहुंचने के लिए यात्रियों को करीब 12 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन


टनकपुर परिक्षेत्र की पिथौरागढ़, लोहाघाट व टनकपुर डिपो व नैनीताल परिक्षेत्र की रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, भवाली, काठगोदाम, रामनगर , रानीखेत डिपो की दिल्ली रूट पर संचालित सभी बसें शुक्रवार रात को ही जाम में फंस गई थी। गंगा स्नान के चलते ब्रजघाट पर भीड़भाड़ से दोनों परिक्षेत्रों की 60 से अधिक बसों के पहिये थम गये। रुद्रपुर डिपो की दिल्ली रूट पर 18 बसें भी करीब आठ घंटे जाम फंसी रहीं।
विज्ञापन


रुद्रपुर डिपो में सुबह पहुंचने वाली सभी बसें विलंब से पहुंची। जाम के कारण रुद्रपुर से दिल्ली पहुंचने के लिए छह के स्थान पर 12 घंटे का समय लगा। जाम के चलते काठगोदाम डिपो की दिल्ली के एक ही वॉल्वो बस रवाना हुई। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर देर शाम तक यात्री वॉल्वो बसों की बाट जोहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसी कई बसों को स्थानीय प्रशासन ने दूसरे मार्गों वाया चंदौसी और वाया मेरठ दिल्ली भेजा। बसों के घंटों लेट होने से यात्रियों की काफी फजीहत हुई। रुद्रपुर बस स्टेशन प्रभारी निशा सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली रूट की बसें देरी से पहुंची। रविवार को भी यही स्थिति रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed