फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   संपति कर से पालिका को होगी करोड़ों की आय

संपति कर से पालिका को होगी करोड़ों की आय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
संपति कर से पालिका को होगी करोड़ों की आय

विज्ञापन
काशीपुर की नगर पालिका महुआखेड़ागंज अब औद्योगिक इकाइयों और भवनों से बाजार मूल्य पर संपत्ति कर वसूलेगी। उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए पालिका को कर वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं।
नगर पालिका महुआखेड़ागंज ने उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 298 के अंतर्गत अधिकारों का प्रयोग करते हुए पालिका क्षेत्र स्थित भवनों और औद्योगिक इकाइयों पर भूमि और भवन के वर्तमान बाजार मूल्य पर पांच फीसदी भवन कर लगाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसी क्रम में वर्ष 2015 में औद्योगिक इकाइयों पर भी संपत्ति कर आरोपित कर मांग पत्र जारी किया गया। जिसमें औद्योगिक इकाइयों पर उपविधि अनुसार निर्माण वर्ष
विज्ञापन

के एक वर्ष बाद वर्ष 2014-15 तक के नोटिस मांग पत्र जारी कर धनराशि की वसूली के लिए डीएम को भू-राजस्व की तरह वसूली किए जाने का अनुरोध किया गया था। लेकिन इसके विरोध में औद्योगिक इकाइयों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्थगन आदेश ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पालिका के ईओ नजर अली ने बताया कि उच्च न्यायालय ने औद्योगिक इकाइयों की सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए प्रति याचिकाकर्ता पर बीस हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए नगर पालिका महुआखेड़ागंज को पूर्व वर्षों सहित संपत्ति कर वसूल किए जाने के 12 फरवरी को आदेश पारित किए। ईओ ने बताया इससे पालिका को करोड़ों की आय होने की संभावना है। ईओ ने बताया भविष्य में प्राप्त होने वाली धनराशि से पालिका को विकास कार्य कराने में मदद मिलेगी।

साथ ही टीम गठित कर छोटी-बड़ी इकाईयों का सर्वे कर वसूली की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पालिका द्वारा मजबूती से पैरवी करने के कारण करोड़ों की संपत्ति कर की वसूली से पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इधर पालिकाध्यक्ष नसीमा बेगम ने कहा कि पालिका द्वारा बनाए गए उपनियमों के कारण जो धनराशि पालिका को प्राप्त होगी उससे जनहित में विकास कार्य में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed