फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rise in the number of typhoid and fever patients.

Udham Singh Nagar News: टाइफाइड और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा

Sat, 29 Aug 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rise in the number of typhoid and fever patients.
काशीपुर। मौसम में बदलाव और उमस के चलते बुखार और टाइफाइड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में जांच के बाद टाइफाइड की पुष्टि भी हो रही है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में इन दिनों में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या सामान्य मरीजों से अधिक देखी जा रही है। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। मरीजों को तेज बुखार के साथ ठंड लगना, भूख न लगना, उल्टी-दस्त और पेट दर्द जैसी परेशानियां भी हो रही हैं। अस्पताल की फिजीशियन डॉ. कीर्ति मेहरा ने बताया कि टाइफाइड मुख्य रूप से दूषित पानी और संक्रमित खाद्य पदार्थों के सेवन से फैलता है। बारिश के मौसम में जलभराव और दूषित पानी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खुले में बिकने वाले कटे फल और अस्वच्छ भोजन भी इसका कारण बन रहे हैं। लोगों को उबला हुआ पानी पीने, भोजन ढककर रखने और खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वायरल और टाइफाइड के लक्षण एक जैसे दिख सकते हैं, इसलिए समय पर जांच कराना जरूरी है। टाइफाइड की पुष्टि होने पर दवा का पूरा कोर्स करना जरूरी है। बीच में दवा छोड़ने से बीमारी दोबारा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed