फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चरित्र पर लांछन बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, कोतवाली में हंगामा काटा, कपड़े फाड़े

चरित्र पर लांछन बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, कोतवाली में हंगामा काटा, कपड़े फाड़े

Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
चरित्र पर लांछन बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, कोतवाली में हंगामा काटा, कपड़े फाड़े
अल्मोड़ा का एक परिवार काशीपुर के ग्राम कचनालगाजी कुमाऊं कालोनी में आकर बसा है। परिवार की बड़ी बेटी विजातीय युवक से प्रेम करती है। परिजनों के विरोध पर युवती ने दो माह पूर्व घर छोड़ दिया। वह किराए के मकान में रहकर नौकरी के साथ ही एलएलबी भी कर रही है। बावजूद इसके परिजनों को उसका विजातीय युवक से मेलजोल पसंद नहीं है। युवती परिजनों की शिकायत लेकर महिला हेल्प लाइन पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को हेल्प लाइन प्रभारी सरोज कांबोज ने परिजनों को कोतवाली बुलाया। कोतवाली में मां-बेटी आपस में भिड़ गई। गुस्से में बेटी ने मां के चरित्र पर भी टिप्पणी कर दी। इससे मां अपना आपा खो बैठी और उसे मारने को दौड़ पड़ी। पति व छोटी बेटी द्वारा रोके जाने पर महिला ने कोतवाली गेट पर हंगामा काटते हुए अपने कपड़े फाड़ डाले, जिससे वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। कोतवाल चंचल शर्मा ने महिला व उसके परिजनों को घर भिजवाया। कुछ देर बाद युवती भी वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed