{"_id":"5bc24116bdec2269717a1590","slug":"41539457302-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग में अभिषेक तो बालिका में काजल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग में अभिषेक तो बालिका में काजल ने मारी बाजी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर में आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज करनपुर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को हो गया। इस दौरान बालक वर्ग में अभिषेक और बालिका वर्ग में काजल ने चैंपियनशिप जीती। विजेताओं को विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में काजल, शीतल, चांदनी, 200 मीटर दौड़ में काजल, सलौनी, कीर्ति, 400 मीटर दौड़ में काजल, सुहानी, बबली, 600 मीटर दौड़ में डौली, बबली कौर, कामिनी, गोला फेंक में साजिया परवीन, सलौनी, कीर्ति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक, राजकुमार, आकाश, 200 मीटर दौड़ में लखविंदर, अभिषेक, देव कुमार, ऊंची कूद में नवनीत, शुभम, गौरव, लंबी कूद में अतुल, दीपांशु, गौरव, 1500 मीटर दौड़ में शिवम, संजु, अभिषेक ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन ब्लॉक प्रमुख सपना रानी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां बीईओ अनिल कुमार, गनपत सिंह, बलजीत सिंह, पीएल भारती, प्रधानाचार्य रामनाथ सिंह, केजी पाठक, गनपत सिंह, कृपाल सिंह, रईस अहमद, विजयराज सैनी आदि थे। ब्यूरो