फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   39 industries in the district running without permission will be closed

पीसीबी से बिना अनुमति चल रहे जिले की 39 उद्योग होंगे बंद

Sun, 01 Jul 2018 12:11 AM IST
कुंदन बिष्ट ब्यूरो/अमर उजाला, काश्ाीपुर
कुंदन बिष्ट ब्यूरो/अमर उजाला, काश्ाीपुर Updated Sun, 01 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
39 industries in the district running without permission will be closed
pollution in lucknow - फोटो : amar ujala
पीसीबी से अनुमति लिए बिना ही चल रहे जिले 39 उद्योग जल्द ही बंद हो जाएंगे। बंदी नोटिस के बाद भी 62 में से 39 उद्योगों ने न तो कारण बताने की जहमत उठाई और ना ही आगे की अनुमति के लिए आवेदन ही किया। अब पीसीबी ने ऐसे उद्योगों को बंद करने के लिए मुख्यालय को संस्तुति भेजी है। इनमें सबसे अधिक काशीपुर के 20, रुद्रपुर के 16 और सितारगंज के तीन उद्योग शामिल हैं। 
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 1250 उद्योग पंजीकृत है। इनमें से 86 ऐसे उद्योग थे, जो बिना अनुमति के लिए चल रहे थे। पीसीबी मुख्यालय ने इन 86 उद्योगों में से 24 उद्योगों का दोबारा स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने को कहा था। इस पर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की क्षेत्रीय टीम ने 24 उद्योगों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। वहीं 10 मई 2018 को बाकी बचे 62 उद्योगों को बंदी नोटिस जारी कर अनुमति लेने के लिए 30 दिन का समय दिया गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद 23 उद्योगों ने आवेदन कर दिया है, जबकि 39 उद्योगों ने न तो कारण बताने की जहमत उठाई है और न ही अनुमति के लिए आवेदन किया। ऐसे में इन उद्योगों को बंद करने का आदेश जारी होने वाले हैं। 
विज्ञापन

पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि 86 में से 24 उद्योगों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट मुख्यालय देहरादून भेज दी गई है। इसके अलावा 62 में से 23 उद्योगों ने अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। 39 उद्योगों को शीघ्र ही मुख्यालय की ओर से बंदी के नोटिस जारी होने वाले हैं। बंदी नोटिस जारी होते ही उद्योगों को बंद करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक काशीपुर के 20 उद्योगों पर ताला लगना है। इसके अलावा रुद्रपुर के 16 और सितारगंज सिडकुल के तीन उद्योग भी बंद होंगे। डॉ. कंसल ने बताया कि पीसीबी रेड कैटेगिरी में शामिल उद्योगों को पांच वर्ष, ऑरेंज कैटेगिरी के उद्योगों को 10 और ग्रीन कैटेगिरी के उद्योगों को 15 वर्ष तक की अनुमति देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed