{"_id":"591b50e94f1c1b8e29f2282e","slug":"289-politician-will-not-be-able-to-fight-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 289 नेता चुनाव नहीं लड़ सकेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 289 नेता चुनाव नहीं लड़ सकेंगे
भास्कर पोखरियाल /अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Wed, 17 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले की नगर पंचायतों, पालिकाओं एवं नगर निगम के चुनाव लड़ चुके करीब 289 लोगों को छह साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया है। ये वो लोग हैं जिन्होंने पिछले निकाय चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया। आयोग ने इन सभी को दो बार मौका भी दिया था।
विज्ञापन
प्रदेश में स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन वर्ष 2013 में हुए थे। इसमें दावेदारी करने वाले जिले के 289 उम्मीदवारों ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा प्रस्तुति आदेश 2003 के प्रावधान के अनुसार चुनाव खर्च नहीं बताया। इस कारण संबंधित उम्मीदवारों को उनके नाम के सम्मुख अंकित कॉलम-4 में उल्लिखित विवरणानुसार कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। आयोग ने एक बार जिला स्तर और दूसरा मौका राज्य निर्वाचन आयोग स्तर पर दिया था लेकिन उसके बाद भी इन लोगों ने खर्च का ब्योरा देने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
इस कारण आयोग ने उनको छह साल तक के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। इनमें काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 79 उम्मीदवार हैं जबकि सबसे कम गदरपुर, शक्तिगढ़ (शक्तिफार्म) में मात्र आठ-आठ प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सहायक संजय कुमार ने बताया कि चुनाव खर्च का ब्योरा न देने वाले 289 उम्मीदवार अब छह वर्ष तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
इनमें रुद्रपुर की मेयर प्रत्याशी गीता, काशीपुर की मेयर प्रत्याशी रुख्साना अंसारी, सीमा अरोरा, नूरजहां, सावित्री देवी, जसपुर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुल्तान भारती, शमशेर हुसैन, सुरेश कुमार, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नीरु अग्रवाल, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रिचा रानी, हुरना उर्फ हुसनजहां, रति विश्वास, शायरा बेगम शामिल हैं।
केलाखेला, सुल्तानपुर पट्टी के उम्मीदवार जागरूक
राज्य निर्वाचन आयोग की नजर में जिले के केलाखेड़ा नगर पंचायत, सुल्तानपुर नगर पंचायत के उम्मीदवार काफी जागरूक रहे हैं। इन दोनों नगर पंचायतों से सभी उम्मीदवारों ने अपने पिछले निकाय चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया। इन दोनों नगर पंचायतों से एक भी व्यक्ति डिफॉल्टर नहीं है।
अयोग्य घोषित उम्मीदवार
काशीपुर नगर निगम- 79
रुद्रपुर नगर निगम - 33
किच्छा नगर पालिका -38
सितारगंज नगर पालिका -34
जसपुर नगर पालिका - 30
खटीमा नगर पालिका - 27
गदरपुर नगर पालिका - 08
नगर पंचायत महुआखेड़ागंज और महुआडाबरा नगर पंचायत -33
शक्तिगढ़ (शक्तिफार्म) नगर पंचायत- 09