खटीमा। राणा थारु युवा मंच की ओर से जनजाति के हाईस्कूल और इंटर के 255 मेधावियों को सम्मानित किया गया। नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने युवा मंच को पुस्तकालय के लिए पांच लाख देने की घोषणा और खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
रविवार को थारु विकास भवन में युवा मंच के संरक्षक डॉ. देव सिंह राणा की अध्यक्षता में समारोह हुआ। अतिथियों ने इंटर उत्तराखंड बोर्ड में जनजाति समाज के टॉपर सैम्श राणा, सीबीएसई इंटर में निखिल राणा, हाईस्कूल उत्तराखंड बोर्ड में टॉपर ऋतिक राणा और सीबीएसई में टॉपर कोमल राणा समेत 255 मेधावियों को सम्मानित किया। इस बीच जेटा कोचिंग क्लासेज ने 25 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग और आईएएस कोचिंग सेंटर बरेली के कॅरिअर काउंसलर अजीत सिंह ने बच्चों को कॅरिअर टिप्स दिए। संचालन नवीन सिंह राणा और हजूरा सिंह ने किया। वहां पर खटीमा फाइबर्स के एमडी आरसी रस्तोगी, गणेश ठकुराठी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख दान सिंह राणा, नीरज रस्तोगी, मंच अध्यक्ष हरेंद्र राणा, प्रवक्ता राजवीर सिंह राणा, संरक्षक कुलदीप राणा, डॉ. देव राणा, पवन राणा, सुरजीत राणा, दीपू राणा, विवरण राणा, मनोज राणा, अनुज राणा, कमल राणा, पकंज राणा आदि थे।