फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   2.5 Lakhs Sapling Plantation

Udham Singh Nagar News: 650 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे करीब 2.50 लाख पौधे

Sun, 16 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
2.5 Lakhs Sapling Plantation
तराई केंद्रीय वन प्रभाग में लगाए जाएंगे फलदार वृक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग में हर वर्ष की तरह इस बार भी पौधरोपण का काम शुरू हो गया है। इस बार प्रभाग के 650 हेक्टेयर जंगल में करीब 2.50 लाख पौधे रोपने की तैयारी है। इसमें फलदार और छायादार प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। प्रभाग के राजस्व को बढ़ाने के लिए बेहतरी लकड़ी वाले पेड़ों की संख्या भी अधिक होगी।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने मानसून सीजन में जिले के वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। वन विभाग इस बार वन क्षेत्र को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा। स्कूल और सामाजिक संस्थाएं अपने स्तर पर पौधरोपण करेंगी। इस बार वन विभाग ने पिछले साल की अपेक्षा करीब 50 हजार पौधे अधिक लगाने का निर्णय लिया। इस साल 650 हेक्टेयर में करीब ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हरेला पर्व के दौरान वन विभाग भी पौधरोपण की तैयारी आरंभ कर देता है। प्रदेश में मानसून भी आरंभ हो गया और यह समय पौधरोपण के लिए सबसे सही माना जाता है। विभाग की ओर से इस बार जामुन, आंवला, सीसम, यूकेलिप्टस, पीपल, नीम, सागौन, साल सहित कई प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। हालांकि इसके लिए विभाग ने पहले से ही अपनी नर्सरी भी तैयार करनी शुरू कर दी थी, जो पूरी तरह से तैयार हो गई है और अब पौधरोपण का कार्य आरंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने मानसून सीजन के लिए पौध नर्सरी तैयार की है। इस बार प्रभाग के 650 हेक्टेयर जंगल में करीब 2.50 लाख पौधे रोपने की तैयारी का कार्य आरंभ हो गया है। इसके लिए शासन से बजट भी मंजूर हो गया है। - हिमांशु बागरी, वनाधिकारी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed