{"_id":"65589992a07e1dd548081b96","slug":"242-people-were-bitten-by-dogs-in-45-days-in-khatima-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog Attack: 45 दिन में 242 लोगों को कुत्तों ने काटा, रोजाना लोग लगवा रहे एंटी रेबीज का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Attack: 45 दिन में 242 लोगों को कुत्तों ने काटा, रोजाना लोग लगवा रहे एंटी रेबीज का टीका
Sat, 18 Nov 2023 04:31 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:31 PM IST
सार
उत्तराखंड के खटीमा में पिछले 45 दिन में खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में 242 लोगों को कुत्तों ने काटा है। अक्तूबर में 174 और 15 नवंबर तक 68 लोगों को कुत्तों ने काटा।
विज्ञापन
dog attack
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रजनन काल में कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। पिछले 45 दिन में खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में 242 लोगों को कुत्तों ने काटा है। अक्तूबर में 174 और 15 नवंबर तक 68 लोगों को कुत्तों ने काटा।
विज्ञापन
अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अकलीम ने बताया कि अस्पताल में डॉग बाइट के केस लगातार आ रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड और बीपीएल कार्ड धारकों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने के बाद घाव वाले स्थान को साबुन से धोएं और उसके बाद तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचें।