{"_id":"5abfdc2c4f1c1bd6618b4b7d","slug":"21522523180-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। पेड़ की टहनियां काट रहे मजदूर की 33 केवी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। कटान से पहले लाइन बंद नहीं कराने पर मौत का जिम्मेदार ठेकेदार को बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।
वार्ड नंबर नौ निवासी विजय मंडल (45) पेड़ की कटान का काम करता था। शनिवार को सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित अशोका लीलेंड कंपनी के गेट नंबर एक पर सड़क किनारे पेड़ की कटाई का काम चल रहा था। गाजियाबाद के ठेकेदार विजय दीक्षित के अधीन विजय मंडल कटान का काम कर रहा था।
दोपहर को गेट के सामने स्थित एक पेड़ पर चढ़कर जैसे ही विजय ने टहनियां काटनी शुरू की तो ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाइटेंशन लाइन का करंट पेड़ में आ गया। करंट लगने से विजय सिर के बल जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन
घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग निकला। आनन-फानन में विजय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। विजय अमर उजाला अभिकर्ता महेश विश्वास के ससुर थे।