फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   15 firms operating with fake bills identified, action underway

Udham Singh Nagar News: फर्जी बिलों से कारोबार करने वाली 15 फर्में चिह्नित, कार्रवाई की तैयारी

Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
15 firms operating with fake bills identified, action underway
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग ने बोगस और फर्जी बिलों के जरिये कारोबार कर टैक्स लाभ लेने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच में अब तक 15 फर्मों को चिह्नित किया गया है जो संदिग्ध तरीके से खरीद-बिक्री दर्शा कर लाभ लेने के दायरे में आई हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि कुछ फर्में फर्जी या गैर मौजूद आपूर्तिकर्ताओं से खरीद दिखा कर अपनी कर देयता कम कर रही थीं। इस तरह की बोगस बिलिंग के जरिये इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत तरीके से लाभ लेने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि फर्जी बिलिंग के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए दस्तावेज की गहन जांच की जा रही है और संदिग्ध लेन-देन की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। इस कार्रवाई से टैक्स चोरी पर प्रभावी रोक लगेगी और वास्तविक कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। संबंधित फर्मों के रिकॉर्ड और लेन-देन की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाई से मची खलबली
शुक्रवार को रुद्रपुर-किच्छा बाईपास स्थित एक सिविल संविदाकार और फुलसुंगा स्थित मानव श्रम फर्म आपूर्तिकर्ता पर विशेष अनुसंधान इकाई के गठित जांच दलों ने सर्वे किया। जांच से पहले फर्मों की व्यापारिक गतिविधियों की निगरानी की गई थी। प्रारंभिक जांच में 2022-23 से जनवरी 2026 तक दिल्ली और उत्तराखंड की फर्जी, गैर मौजूद विवादित आपूर्ति फर्मों से खरीद दर्शा कर करोड़ों के कपटपूर्ण आईटीसी दावे किए जाने के संकेत मिले। सर्वे के दौरान व्यापार स्थल के रिकॉर्ड कब्जे में लेकर फर्म संचालकों से पूछताछ की गई। संचालकों की ओर से लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि डीआरसी-03 के माध्यम से जमा कराई गई है। फिलहाल सर्वे की कार्यवाही जारी है।


बोगस और फर्जी बिलों के जरिये कारोबार करने वाली फर्मों पर विशेष अनुसंधान इकाई की ओर से लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध लेन-देन और कपटपूर्ण आईटीसी दावों के संकेत मिले हैं। अब तक करीब 15 फर्मों को चिह्नित किया गया है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - विनय प्रकाश ओझा, उपयुक्त, जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed