{"_id":"62acd591341be801071d2933","slug":"13-90-lakhs-cheated-by-ssb-inspector-by-doing-plot-deal-kashipur-news-hld46624275","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट का सौदा कर एसएसबी के दरोगा से ठगे 13.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट का सौदा कर एसएसबी के दरोगा से ठगे 13.90 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। प्लाट का सौदा कर दो लोगों ने एसएसबी के दरोगा से 13.90 लाख रुपये की नकदी ठग ली। बैनामा कराने के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने अभद्रता करते हुए रजिस्ट्री कराने से साफ इंकार कर दिया। तहरीर पर आईटीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामपुरम कालोनी निवासी योगेन्द्र कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि एसएसबी में एसआई के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में उसकी तैनाती आरकेपुरम नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में है। सात वर्ष पूर्व उसने राजकुमार और नितिन दिवाकर के साथ 13.90 लाख रुपये में एक प्लाट का सौदा किया था। दोनों लोगों ने पैसे की जरूरत बताते हुए रकम तत्काल अदा करने को कहा। रिश्तेदारी के कारण उसने भरोसा कर प्लाट की सारी कीमत एडवांस दे दी।
इसके बाद उसने कई बार प्लाट की रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया, लेकिन आरोपी किसी न किसी बहाने उसे टालते रहे। अर्द्धसैनिक बल में नौकरी करने के कारण उसका बार-बार छुट्टी लेकर घर आना भी सम्भव नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी उसे टरकाते रहे। पिछली बार वह छुट्टी लेकर घर आया तो उक्त प्लाट पर नवनिर्माण कार्य चल रहा था। आरोपियों ने उसकी मेहनत की कमाई को षड़यंत्र रचकर ठग लिया। तहरीर पर आईटीआई पुलिस ने दोनों आरोपियों राजकुमार व नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।