फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मिशन महाव्रत को लेकर चौकन्ने रहे अफसर

मिशन महाव्रत को लेकर चौकन्ने रहे अफसर

Sun, 07 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
मिशन महाव्रत को लेकर चौकन्ने रहे अफसर
रुद्रपुर में मिशन महाव्रत को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तो खूब रही मगर कहीं भी पुलिसकर्मियों के व्रत लेने की पुष्टि नहीं हो सकी। दिन भर अफसर महाव्रत को लेकर अलर्ट रहे। शनिवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक में भी मिशन महाव्रत को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मिशन महाव्रत को लेकर जिले में सतर्कता बरती गई। थानों में दरोगा और सिपाहियों को मिशन महाव्रत से दूर रहने और इस प्रकार के संदेश को फारवर्ड या समर्थन में टिप्पणी नहीं करने को लेकर हिदायत दी गई। अधिकारियों से लेकर दरोगा और सिपाहियों की जुबां पर महाव्रत का मामला रहा। पुलिसकर्मियों में इसको लेकर चर्चा जरूर हुई, मगर कार्रवाई के डर से इसका खुलकर समर्थन करने का साहस जुटा नहीं पाया। शुक्रवार को मिशन महाव्रत का संदेश व्हाट्स एप पर फारवर्ड करने पर तीन सिपाहियों को पिथौरागढ़ भेजा गया था। एक सिपाही का पहले से ही तबादला हो चुका था, लिहाजा उसको भी इसी कार्रवाई का हिस्सा मानते हुए संख्या में जोड़ दिया गया था। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि मिशन महाव्रत को लेकर शनिवार को कोई मामला नहीं आया है। शुक्रवार को महाव्रत को लेकर संदेश को फारवर्ड करने पर तीन सिपाहियों को पिथौरागढ़ भेजा गया था। शनिवार को इस मामले में फिलहाल तबादले और कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed