फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1008 candidates will appear for NEET UG re-examination in Kashipur.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में 1008 अभ्यर्थी देंगे नीट यूजी की पुनर्परीक्षा

Sun, 21 Jun 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
1008 candidates will appear for NEET UG re-examination in Kashipur.
काशीपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के री-एग्जाम के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को आईआईएम और केंद्रीय विद्यालय में 1008 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिस-प्रशासन और डॉग स्क्वायड ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आईआईएम और केंद्रीय विद्यालय दो केंद्रों में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। केंद्रीय विद्यालय में 528 और आईआईएम में 480 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा नोडल एसडीएम अभय प्रताप सिंह नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और डॉग स्क्वायड ने आईआईएम और केंद्रीय विद्यालय दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। कक्षाओं में सीटों की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा कर्मी तैनाती आदि व्यवस्था को परखा गया।
विज्ञापन

एनटीए की तरफ से जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर की प्रधानाचार्य कंचन जोशी को परीक्षा का प्रतिनिधि नामित किया गया है। नोडल अधिकारी एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जिले में बंद रहेंगे 100 से अधिक कोचिंग सेंटर
रुद्रपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) को लेकर ऊधम सिंह नगर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में आज 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

रविवार को पंतनगर विवि के दो केंद्रों और एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाले नीट के लिए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने केंद्र व्यवस्थापकों और समन्वयकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही रखा और खोला जाए। सभी केंद्रों पर जैमर की कार्यक्षमता पहले से जांच हो और परीक्षा ड्यूटी में लगे किसी भी कर्मचारी के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और भर्ती परीक्षाओं में पूर्व में संलिप्त रहे संदिग्धों पर पुलिस और एलआईयू की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed