फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   10 students of Pantnagar University selected in reputed companies

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के 10 विद्यार्थियों का नामी कंपनियों में चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
10 students of Pantnagar University selected in reputed companies
पंतनगर। विभिन्न देशों में प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी निर्माण और बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने प्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के आधार पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के आठ छात्रों को चयनित किया है। इनमें प्रीति रावत, यश पंत (बीटेक सिविल इंजीनियरिंग), अंकित द्विवेदी, कपिल पंत (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन) अविनाश मौर्या, राधाकृष्ण भट्ट, आयुष पंवार, रोहित तिरूआ (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शामिल हैं। विवि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

कंपनी इन चयनित छात्रों को प्रशिक्षण के बाद 6.25 लाख रुपये सालाना पैकेज सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगी। बायफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन ने सेवायोजन निदेशालय के माध्यम से 31 छात्रों को समूह विमर्ष में भाग लेने के लिए बुलाया था। इसमें ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दो विद्यार्थियों दिव्यांशु चनियाल और काजल जितेंद्र मेश्राम (एमटेक एग्रीकल्चर) को चयन किया। कंपनी इन चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद 4.80 लाख रुपये सहित अन्य सुविधाएं देगी। सेवायोजन निदेशक डॉ. दीपा विनय ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed